Home » News Update » चतरा में द्वितीय जिला स्तरीय राइफल शूटिंग चैंपियनशिप संपन्न, 68 खिलाड़ियों ने जीते पदक।

चतरा में द्वितीय जिला स्तरीय राइफल शूटिंग चैंपियनशिप संपन्न, 68 खिलाड़ियों ने जीते पदक।

चतरा: राइफल शूटिंग क्लब के तत्वावधान में सोमवार को द्वितीय जिला स्तरीय राइफल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस चैंपियनशिप में राइफल और पिस्टल स्पर्धाओं में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 68 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक हासिल किए।

 

विद्यालय स्तर पर नजरेथ स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि डीएवी स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी निशानेबाजी की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

 

पदक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा के वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) मुकेश कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने विजेताओं को बधाई दी और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए आयोजकों की सराहना की। यह चैंपियनशिप स्थानीय स्तर पर निशानेबाजी को प्रोत्साहित करने और युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण रही।

मो शाहबान की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal