Home » News Update » महिला एवं पुरुषों की 51 सदस्यीय टोली “ऑपरेशन सिंदूर” थीम पर आधारित विशेष कांवर लेकर देवघर के लिए रवाना हुई।

महिला एवं पुरुषों की 51 सदस्यीय टोली “ऑपरेशन सिंदूर” थीम पर आधारित विशेष कांवर लेकर देवघर के लिए रवाना हुई।

देवघर: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथधाम, देवघर की ओर श्रद्धालुओं का रेला लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को टेल्को के खड़ंगा झाड़ मार्केट से महिला एवं पुरुषों की 51 सदस्यीय टोली “ऑपरेशन सिंदूर” थीम पर आधारित विशेष कांवर लेकर देवघर के लिए रवाना हुई। कांवर यात्रा को एक नई पहचान देने और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत इस टोली ने मिसाइल के आकार की कांवर बनाकर विशेष आकर्षण का केंद्र बना दिया।

इस जत्थे का नेतृत्व कर रहे स्थानीय समाजसेवी पंकज कुमार ने बताया कि इस कांवर यात्रा का उद्देश्य उन वीर महिलाओं को समर्पित है, जिन्होंने “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही यह कांवर देश के सैनिकों के सम्मान में भी अर्पित किया जा रहा है, जो सीमाओं पर हमारी रक्षा करते हैं।

कांवर में मिसाइल की आकृति को दर्शाते हुए उसे त्रिरंगों और फूलों से सजाया गया है। साथ ही पूरे जत्थे ने देशभक्ति के रंग में रंगे वस्त्र धारण किए हैं। टोली में शामिल महिलाओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। रवाना होने से पहले स्थानीय मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई और बाबा भोलेनाथ से देश की समृद्धि, शांति और सुरक्षा की कामना की गई। इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने कांवड़ियों का जोरदार स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। कांवर यात्रा के दौरान टोली कई धार्मिक स्थलों से होते हुए देवघर पहुंचेगी, जहां बाबा बैद्यनाथ को गंगाजल अर्पित कर यह विशेष कांवर समर्पित किया जाएगा।

याकूब अंसारी की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal