Home » News Update » राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई ने चलाया घर घर पाठशाला, के बी कॉलेज बेरमो।

राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई ने चलाया घर घर पाठशाला, के बी कॉलेज बेरमो।

बेरमो: बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई ने प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के संरक्षण और कार्यक्रम पदाधिकारी डा प्रभाकर कुमार के नेतृत्व व अगुवाई में गुलगुलिया बस्ती, गांधी ग्राम, स्वांग में स्वयं सेवकों की मदद से घर घर पाठशाला मुहिम के तहत जरूरतमंद व वंचित बच्चों को बुनियादी शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। घर घर घूम कर घर घर पाठशाला के जरिए गरीब निर्धन परिवार के बच्चों में शिक्षा का अलख जगाने के कार्य में शामिल हो रहे हैं।

 

कार्यक्रम पदाधिकारी डा प्रभाकर कुमार ने कहा सप्ताह में कोई एक दिन एन एस एस स्वयं सेवक गुलगुलिया बस्ती के घर घर जाकर बच्चों के ज्ञान व कौशल को बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। यह स्वयं सेवक उन बच्चों को पढ़ा रहे हैं जो शिक्षा से वंचित हैं या किसी कारण स्कूल नहीं जाते हैं। घर घर पाठशाला मुहिम के तहत स्वयं सेवकों मे भी सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का विकास हो रहा है, साथ ही समुदाय के विकास में अपनी महती भूमिका का भी निर्वहन कर रहे हैं।

 

घर घर पाठशाला मुहिम में कार्यक्रम पदाधिकारी डा प्रभाकर कुमार , मुखिया स्वांग नॉर्थ विनोद विश्वकर्मा, एन एस एस स्वयं सेवकों में सुमीत कुमार सिंह, जागृति कुमारी, सोनू शर्मा, सूरज देव साब, , शोहान अफरीन, ऋषि कुमार रजवार, नीतीश कुमार , मिलन कुमार गुप्ता, पीयूष कुमार मंडल, प्रज्ञा कुमारी, सोनू कुमार शर्मा, मो ताजुद्दीन अंसारी, कृष दास, आदि की उपस्थिति रही।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal