गिरिडीह के शीतलपुर निवासी उपेंद्र कुमार ने जेपीएससी में 258 वा रैंक लाकर किया मुकाम हासिल
गिरिडीह पहुंचने पर लोगों ने जोरदार किया स्वागत
गिरिडीह: वार्ड नंबर 12 शीतलपुर निवासी बैंक अधिकारी यमुना लाल रजक के तीसरे पुत्र उपेंद्र कुमार को जेपीएससी में सफलता मिलने के बाद रविवार को 2 बजे पटेल नगर चौक पर स्वागत किया गया। इस दौरान माता पिता भाई ओर अन्य रिश्तेदारों ने फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उपेंद्र का स्वागत किया। वंही इस मौके पर स्थानीय लोगों ने ढोल नगाड़े के साथ आतिशबाजी करते हुए दुर्गा मंडप पहुंचे जहां उपेंद्र कुमार ने माथा टेक कर मां का आशीर्वाद लिया। बताया गया कि उपेंद्र कुमार का पैतृक गांव जमुआ प्रखंड के रेंबा है और वर्तमान में इनके पिता और अन्य परिजन नगर निगम क्षेत्र के शीतलपुर में रहते है। बताया गया कि झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए इन्होंने 258 रैंक लाया है, तथा वित्त आयोग में अधिकारी के रूप में ये अपनी सेवा देंगे। इस मौके पर उपेंद्र कुमार का स्वागत करने के लिए पूर्व मेयर और भाजपा नेता सुनील पासवान भी पहुंचे हुए थे। सुनील पासवान ने मिठाई खिलाकर व अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया और इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दिया। बता दे कि उपेंद्र के इस सफलता से माता पिता पूरा परिवार सहित शीतलपुर और ग्रामवासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
बताया गया कि उपेंद्र कुमार दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे। जेपीएससी का रिजल्ट जारी होने के बाद दिल्ली से हवाईजहाज के माध्यम से देवघर एयरपोर्ट पहुंचा जहां से वे शीतलपुर आए। वहीं इस स्वागत समारोह में परिवार के साथ मुखिया किरण कुमारी, अनिल रजक, रंजीत कुमार रजक, उदय कुमार रजक, नेमचंद बैठा, रामवृक्ष रजक, ललन रजक, संजय रजक, अर्जुन रजक, रंजीत रजक, उमेश रजक, राजू रजक, सुनील रजक, जयप्रकाश रजक सहित मोहल्ले वासी मौजूद थे।
