चतरा: श्रावण मास की तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर लाइन मोहल्ला देवी मंडप की ओर से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में 601 श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने लगभग 11 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर हेरू नदी से जल भरकर कठौटिया मंदिर में जलाभिषेक किया।
कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु सुबह जल्दी लाइन मोहल्ला से रवाना हुए और हेरू नदी पहुंचकर जल भरा। इसके बाद कठौटिया मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर सभी श्रद्धालु अपने घर लौटे। यात्रा के दौरान भक्ति भाव और उत्साह का माहौल रहा।
