Home » News Update » पीवीयूएनएल के मेन गेट पर सीआईएसएफ के जवानों ने किया मॉक ड्रिल

पीवीयूएनएल के मेन गेट पर सीआईएसएफ के जवानों ने किया मॉक ड्रिल

पतरातू: सीआईएसएफ के जवानों ने सोमवार की शाम को पीवीयूएनएल प्लांट के मुख्य द्वार पर यूनियन के हड़ताल, धरना के संबंध में एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य तैयारियों का परीक्षण करना और सुधार के क्षेत्रों की पहचान करना था।मॉक ड्रिल में सीआईएसएफ के कमांडेंट ,उप कमांडेंट ,जवानों और पीवीयूएनएल प्रबंधन के प्रतिनिधियों एवं मेडिकल स्टाफ ने भाग लिया।

इस दौरान संभावित हड़ताल/धरना की स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन प्रतिक्रिया की समीक्षा की गई।

मॉक ड्रिल के दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने अपनी पेशेवर क्षमता और तत्परता का प्रदर्शन किया। प्रबंधन के प्रतिनिधियों ने भी मॉक ड्रिल में सक्रिय भाग लिया और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सुझाव दिए।

अंत में सीआईएसएफ के कमांडेंट द्वारा मॉक ड्रिल पार्टी को डी ब्रीफ़ंग करने के उपरांत मॉक ड्रिल समापति की घोषणा की गई ।

गुलाम सरवर की खास रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal