Home » News Update » पवित्र सावन माह के अवसर पर गिरिडीह प्रेरणा शाखा द्वारा गिरिडीह के अरगा घाट घाट में एक अद्भुत और आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पवित्र सावन माह के अवसर पर गिरिडीह प्रेरणा शाखा द्वारा गिरिडीह के अरगा घाट घाट में एक अद्भुत और आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गिरिडीह: मारवाड़ी युवा मंच गिरिडीह प्रेरणा शाखा के द्वारा अरगाघाट रोड स्थित सूर्य मंदिर में आयोजित एक अद्भुत एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम के अंतर्गत नन्हें बच्चों द्वारा नदी से जल उठाकर शिवजी पर अर्पित किया गया। इस आयोजन ने बच्चों के मन में भक्ति, सेवा और संस्कार की भावना को गहराई से जागृत किया।

इस पावन अवसर पर कार्यक्रम में बेस्ट ड्रेस अप अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ ड्रेस अप अवार्ड एवं बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड जैसे विशेष सम्मान उषा खंडेलवाल एवं श्वेता बगड़िया द्वारा प्रदान किए गए। बच्चों को सम्मानित कर पुष्पित किया गया जिससे उनका उत्साह और विश्वास दोनों बढ़ा।

इस कार्यक्रम की सफलता में मंडल 5 की उपाध्यक्ष रिया अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष सोनू चौधरी, सचिव बरखा बालासिया, कोषाध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल सहित प्रेरणा शाखा के सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal