Home » News Update » पूर्व में आवास पर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की एक घटना के मामला पुलिस ने किया उद्वेदन।

पूर्व में आवास पर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की एक घटना के मामला पुलिस ने किया उद्वेदन।

गिरिडीह: पिछले 13 जुलाई की मध्य रात्रि में गिरिडीह जिला अंतर्गत पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसेरिया निवासी रमेश दास पिता- स्व० छोटन दास, के आवास पर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की एक घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में रमेश दास के लिखित आवेदन के आधार पर पचम्बा थाना में कांड संख्‍या – 89/25 प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह के निर्देशानुसार घटना के उद्भेदन हेतु थाना प्रभारी, पचम्बा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा गुप्त सूचना सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी सहायता के माध्यम से छापामारी की गई और संदिग्धों से पूछताछ की गई। पूछताछ के क्रम में एक संदिग्ध सुनील यादव निवासी- फुटरीबाद, थाना- बेगाबाद, जिला- गिरिडीह द्वारा घटना में संलिप्त होने की बात स्वीकार की गई। उसने अपने सहयोगी दिलीप यादव, निवासी- कोयरीटोली, थाना- पचम्बा, जिला- गिरिडीह का नाम भी बताया। सुनील यादव की निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त एक गैता, एक जोड़ा चाँदी का पायल तथा एक चाँदी की चैन दिलीप यादव के घर से बरामद की गई।

जानकारी के अनुसार सुनील यादव का अपराधिक रिकाॅड रहा है उसके विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मामला बेगाबाद थाना में दर्ज है। छापेमारी के क्रम में पचम्बा कोयरीटोला से गिरफ्तार दिलीप यादव के घर एक जोड़ा चाँदी का पायल, एक चाँदी की चैन और चोरी में प्रयुक्त एक गैता बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal