चतरा: पत्थलगड़ा चतरा में पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करने के लिए चतरा पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर प्रत्येक दिन अलग अलग थानों में थाना दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और सुगम समाधान करना है, ताकि उन्हें जिला मुख्यालय तक न जाना पड़े।
इसी कड़ी में गुरुवार को पत्थलगड़ा थाना में थाना दिवस का आयोजन किया गया। , , थाना प्रभारी राकेश कुमार और अंचलाधिकारी उदल राम अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे।
थाना दिवस में आम लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिन्हें गंभीरता से सुना गया। कुल 11 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 11 का तत्काल निष्पादन किया गया। शेष मामलों के लिए संबंधित विभागों को पत्राचार किया गया, और कुछ मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई। ज्यादातर शिकायतें भूमि विवाद से संबंधित थीं।
चतरा पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे थाना दिवस में अपनी समस्याएं लेकर आएं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सभी समस्याओं का निष्पादन विधि-सम्मत और त्वरित गति से किया जाएगा।इस थाना दिवस अवसर पर उपस्थित जिला परिषद सदस्य रामा भगत उर्फ राम भगत नॉनगांव पंचायत मुखीय कुमारी संगीता सिंहा सिंघानी पंचायत मुखीय राधिका देवी एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित थे
