सीएस ने मेला के दौरान लगाए सभी सावस्थ्य शिविर के प्रभारियों को दिया निर्देश
देवघर: श्रावणी मेला के चौथी औऱ आख़री सोमवार को बाबा नगरी देवघर में अप्रत्याशित भीड़ जुटने की उम्मीद की जा रही है।इस को देखते हुए जिला प्रशासन के सभी विभाग के अधिकारी और कर्मी तैयारी में जुट गए हैं जहां भी थोड़ी बहुत कमी दिख रही है उसको पूरा कर लिया गया है।इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग भी अपनी तैयारियों की समीक्षा कर लिया है।
अपने सभी 34 कैंपो के प्रभारियों को सदर अस्पताल के सीएस युगल किशोर चौधरी ने बार बार हिदायत दिया है कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं कि जाएगी।साथ ही सभी को यह भी हिदायत दिया है कि प्रत्येक शिविर में उपस्थित चिकित्सक और कर्मियों का व्यवहार श्रद्धालु कांवरियों के साथ मृदु और विनम्रता वाली होनी चाहिए।वहीं इस सम्बंध में सीएस युगल किशोर चौधरी ने कहा कि श्रावणी मेला अब अपने आखरी चरण में पहुंच रहा है।बाबा बैधनाथ और जिला के सभी वरीय अधिकारी और कर्मियों की मेहनत से अभी तक मेला सफल संचालित हुआ है और निश्चित सुखद पूर्णाहुति होगी।वहीं एक सवाल के जवाब में कहा कि सभी स्थाई और अस्थाई शिविरों में आवश्यकता की तत्कालिक सभी दवा और आवश्यक ब्यवस्थाएँ उपलब्ध है।
