बेरमो : दिशोम गुरु शिबू सोरेन के देहांत की खबर सुनते ही ईडीसीएल बीटीपीएस के सदस्यों में शोक की लहर फैल गई। संध्या 7:00 बजे ईडीसीएल के सदस्यों ने कार्यालय टाइप 1/B-2 में एक शोक सभा आयोजित कर महान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
प्रार्थना सभा से पूर्व सचिव रमेश कुमार ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जीवन संघर्ष पर अभिभाषण दिया। प्रार्थना सभा में कार्यकारी अध्यक्ष धुर्वा मांझी, सहायक कोषाध्यक्ष संजय कुमार, सहायक सचिव राहुल देव कश्यप, कार्यकारणी सदस्य सुखनाथ टोप्पो, केरल टूड्डू, सुधीर हेमब्रोम, रामलाल पासवान, जहरू ओराव इत्यादि उपस्थित रहे। शोक सभा में उपस्थित सदस्यों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की महान आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
