बेरमो :-बोकारो थर्मल झारखंड मुक्ति मोर्चा बेरमो प्रखंड कमिटी की ओर से यूनियन कार्यालय बोकारो थर्मल में शोक सभा आयोजित कर झारखंड अलग राज्य आंदोलन के मुखिया और झामुमो के संस्थापक दीशुम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया और “शिबू सोरेन अमर रहे” के नारे लगाए गए।
सभा की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रंजीत महतो ने की और संचालन प्रखंड सचिव गणेश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर झामुमो के कई कार्यकर्ताओं ने बाबा ढिशुम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इनमें बोकारो जिला छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुमित रवानी, बोकारो जिला महिला मोर्चा के सचिव बबीता चौहान और अन्य कई नेता शामिल थे।
बेरमो से राजेश सागर
