गिरिडीह जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) संतोष कुमार ने गिरिडीह में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इस क्रम में बोरो स्थित पैगजियो शिव कमर्शियल एवं बिशनपुर स्थित महिंद्रा शोरूम का दौरा कर ट्रेड लाइसेंस एवं संबंधित कागजातों की जांच की गई।
इसके अलावा, पचंबा थाना के पास वाहनों के परमिट की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान अंडरएज, बिना हेलमेट एवं बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
इस दौरान डीटीओ ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य है और उल्लंघन करने वालों पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।
