Bokaro: दिनांक 01/02.08.25 की रात्रि में माराफारी थाना अन्तर्गत ग्राम बांसगोड़ा में गोमिया जेनरल स्टोर के पास गोली-बारी की घटना में एक व्यक्ति को गोली लगने से जख्मी हो गया था, जिसे ईलाज हेतु बी०जी०एच० अस्पताल ले जाया गया। प्राप्त सूचना पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी माराफारी घटनास्थल पहुँचे, जिनके द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करने पर फायर किया हुआ गोली का खोखा बरामद किया गया, जहाँ पता चला कि कुछ लोग घटनास्थल पर जुआ खेल रहे थे तथा कुछ नकाबपोश व्यक्ति दो मोटरसाईकिल में सवार होकर आये और जुआ खेल रहे लोगो से पैसे की लूटपाट करने लगे, जिस दौरान गोली लगने से मंटु दास नाम के व्यक्ति की ईलाज के क्रम में मृत्यु हो गयी। उक्त घटना से संबंधित माराफारी थाना काण्ड सं0-63/25, दि०-02.08.25, धारा-103(1)/3(5) बी०एन०एस० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए गुणवता पूर्ण अनुसंधान एवं काण्ड के उदभेदन हेतू मेरे द्वारा श्री अनिमेष कुमार गुप्ता, पुलिस उपा० मुख्यालय के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० का गठन किया गया।

गठित एस०आई०टी० के द्वारा इस काण्ड के अनुसंधान में कड़ी मेहनत करते हुए तकनिकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर काण्ड का उद्भदन करते हुए काण्ड में शामिल कुल 08 अपराधियों में से 05 अपराधकर्मियों को घटना में उपयोग किये गये हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों के द्वारा इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए पेटरवार थाना अन्तर्गत वाईन शॉप में घटित हुई लुट काण्ड करने की भी बात स्वीकार की गई है। इस प्रकार एस०आईटी० के द्वारा एक आदतन् आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। गिरफ्तार अपराधियो में से एक के अलावे अन्य सभी का पूर्व का अपराधिक इतिहास रहा है, जो चोरी, डकैती, लूट, गोली काण्ड एवं रंगदारी जैसे जघन्य अपराध में पूर्व में भी शामिल रहे हैं। इस काण्ड का मास्टर माईंड बिरबल कुमार सिंह उर्फ निखिल सिंह उर्फ कटप्पा, उम्र-32 वर्ष, पिता निमाई सिंह, ग्राम-खेतको, थाना पेटरवार, जिला बोकारो के विरूद्ध 08 काण्ड दर्ज है। इस काण्ड में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीम के द्वारा छापामारी की जा रही है।
मृतक का नाम पता मन्टु दास, सा०- गुमला नगर, सेक्टर 12/ई. थाना सेक्टर 12, जिला बोकारो।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम-पता-
1. बिरबल कुमार सिंह उर्फ निखिल सिंह उर्फ कटप्पा, उम्र 32 वर्ष, पिता निमाई सिंह, ग्राम-खेतको, थाना पेटरवार, जिला बोकारो। (इनके विरूद्ध कुल 08 काण्ड दर्ज है)
2. शेखर कुमार उर्फ शेखर प्रजापति उर्फ साहिल, उम्र 21 वर्ष, पिता भोला प्रजापति, सा०-हाई स्कुल झरिया, कतरास मोड़, गुलगुलिया पट्टी, थाना झरिया, जिला धनबाद, हा०मो०-जरीडीह निचे बाजार, थाना गांधी नगर ओ०पी०, जिला बोकारो। (इनके विरूद्ध 01 काण्ड दर्ज है)
3. प्रमोद कुमार धर, उम्र-49 वर्ष, पिता-आशुतोष धर, सा० ग्राम बारू, थाना-जरीडीह, जिला बोकारो । (इनके विरूद्ध 01 काण्ड दर्ज है)
4. कृष कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता संजय कुमार साव, सा०-जरीडीह बजार, निचे पट्टी देवीस्थान, थाना-गांधीनगर, जिला-बोकारो।
5. सुरजदेव सिंह, उर्फ बटलर, उम्र 33 वर्ष, पे०-स्व० यदुनाथ सिंह, सा०- ग्राम खेतको टोला बरवाडीह, थाना-पेटरवार, जिला बोकारो (इनके विरूद्ध 01 काण्ड दर्ज है)।
जप्त सामानों की विवरणी :-
1. घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल 01 एवं जिंदा गोली 03
2. घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा 01 एवं जिंदा गोली 01
3. घटना में उपयोग किया गया दो मोटरसाईकिल ।
4. घटना में लुटा गया चांदी का चैन 01 पीस
5. घटना में लुटा गया 2000 रू०।
6. घटना में उपयोग किया गया स्मार्टफोन 05 पीस एवं अन्य सामग्री।
7. घटना में उपयोग किया गया हेलमेट
8. पेटरवार वाईन शॉप लुट कांड में उपयोग किया गया रेनकोट 02 पीस
9. घटना के दौरान पहना हुआ कपड़ा
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों की सूची :-
1. श्री अनिमेष कुमार गुप्ता, पुलिस उपा०, मुख्यालय, बोकारो।
2. पु०नि० सह थाना प्रभारी, नवीन कुमार सिंह थाना प्रभारी, बालीडीह थाना।
3. पु०नि० मो० आजाद खान, थाना प्रभारी, माराफारी थाना।
4. पु०नि० सुभाष कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर 12 थाना।
4. पु०अ०नि० आनन्द आजाद, प्रभारी, बालीडीह ओ०पी० ।
5.. पु०अ०नि० कुणाल कु० मौर्या
6. पु०अ०नि० मुकेश कुमार
7. पु०अ०नि० विरमनी कुमार
8. पु०अ०नि० शशिकान्त ठाकुर
9. पु०अ०नि० संदीप कुमार
10. पु०अ०नि० अजय कुमार राय
11. पु०अ०नि० अविनाश कु० गौतम
12. पु०अ०नि० पुष्पराज कुमार,
13. पु०अ०नि० जितेन्द्र कु० यादव
14. स०अ०नि० धनेश्वर महतो
15. आरक्षी 1084 बैजनाथ राउत
16. आरक्षी 272 अमित कुमार सिह
17. आरक्षी संजय बाउरी
18. हवलदार पुरण रजवार
16. आरक्षी चन्दन कुमार,
17. आरक्षी कामेश्वर कुमार,
18. आरक्षी 570 बिनोद बिहारी महतो।
अपराधिक इतिहास
बिरबल कुमार सिंह उर्फ निखिल सिंह उर्फ कटप्पा, उम्र 32 वर्ष, पिता- निमाई सिंह, ग्राम-खेतको, थाना पेटरवार,
जिला बोकारो का अपराधिक इतिहास:-
1. बोकारो थर्मल थाना कांड स0-117/2021 दिनाँक 28.12.2021 धारा-147/148/149/307/387/353/385/427/506 भा०द०वि० 27 आर्मस एक्ट एवं 4 प्रिभेन्सन ऑफ डेमेज तु प्रापर्टी एक्ट।
2. गोमिया थाना कांड स0-58/23 दिनाँक 28.06.23 धारा-379/461/411/34 भा0द०वि० ।
3. बोकारो थर्मल थाना कांड स0-20/2021 दिनाँक 28.02.2021 धारा-379/411/413/414/34 भा०द०वि० एवं 30 (ii) कोल माईन्स एक्ट।
4. पिठोरिया थाना कांड स0-181/22 दिनाँक 23.11.22 धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्मस एक्ट।
5. पेटरवार थाना कांड स0-94/25 दिनाँक 20.06.25 धारा-309 (4) बी०एन०एस०।
6. गोमिया थाना कांड स0-79/23 दिनाँक 17.08.23 धारा-392 भा०द०वि०।
7. गोमिया थाना कांड स0-78/23 दिनाँक 12.08.23 धारा-395/397 भा०द०वि० ।
8. पेटरवार थाना कांड स0-161/22 दिनाँक-30.10.22 धारा-379 भा०द०वि० ।
शेखर कुमार उर्फ शेखर प्रजापति उर्फ साहिल, उम्र 21 वर्ष, पिता भोला प्रजापति, सा०-हाई स्कुल झरिया, कतरास मोड़, गुलगुलिया पट्ट्टी, थाना झरिया, जिला धनबाद, हा०मो०-जरीडीह निचे बाजार, थाना गांधी नगर
ओ०पी०, जिला बोकारो का अपराधिक इतिहास :-
1. पेटरवार थाना कांड स0-131/2024 दिनाँक 03.09.24 धारा-96 बी0एन0एस एवं 08 पोस्को एक्ट ।
प्रमोद कुमार धर, उम्र-49 वर्ष, पिता-आशुतोष धर, सा० ग्राम बारू, थाना-जरीडीह, जिला बोकारो का अपराधिक इतिहास-
1. जरीडीह थाना काण्ड सं0 29/2005, दि०-19.03.05, धारा-341/323/506/379/34 भा०द०वि०।
