Home » News Update » राहुल गांधी के समर्थन में प्रेस कॉन्फ्रेंस, निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध

राहुल गांधी के समर्थन में प्रेस कॉन्फ्रेंस, निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध

मो शाहबान

चतरा: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और संशोधन के नाम पर गरीबों व आदिवासियों के नाम कथित रूप से हटाए जाने के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के नेताओं ने निर्वाचन आयोग का विरोध किया। इस दौरान उन्हें गिरफ्तार किए जाने के विरोध में चतरा कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे के नेतृत्व में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।

जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे ने कहा, जननायक राहुल गांधी की यह लड़ाई राजनीतिक नहीं, बल्कि संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों को बचाने की है। निर्वाचन आयोग का यह कदम अलोकतांत्रिक है और हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी के साथ पूरा देश है, जबकि पीएम नरेंद्र मोदी के साथ केवल निर्वाचन आयोग है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओम प्रकाश पाठक, अरुण यादव, धीरज अम्बेडकर, सैयद अजीमुद्दीन ख्वाजा, हर्षित चित्रांश, सत्येंद्र दास सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। इस आयोजन ने लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुटता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal