Home » News Update » गिरिडीह जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव व पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार ने स्वतंत्रता दिवस परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण

गिरिडीह जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव व पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार ने स्वतंत्रता दिवस परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण

गिरिडीह झंडा मैदान में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रामनिवास यादव व पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। इसके अलावे पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में प्लाटून के जवानों की टुकड़ी सहित महिला/पुरूष पुलिस जवान, गिरिडीह जिला पुलिस बल, गृह रक्षा वाहिनी कैडेरों, स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया।

गौर तलब है कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के तहत् परेड का पूर्वाभ्यास पूर्व से ही चल रहा था, जिसके तहत् आज दिनांक- 13.08.2025 को अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने झंडा मैदान में किए जा रहे सभी व्यवस्थात्मक कार्यों का जायज़ा लिया और उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में मुख्य मंच, परेड ग्राउंड, अतिथि दीर्घा, आम जनता के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सजावट, सुरक्षा प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, चिकित्सीय सुविधा एवं आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी कार्य समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह सुचारु रुप से संपन्न हो सके। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कार्यक्रम स्थल के भीतर और बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान मौके पर उपायुक्त श्री रामनिवास यादव ने सभी का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि चेहरे पर आत्मविश्वास, उत्साह और राष्ट्र प्रेम की ऊर्जा के साथ कार्यक्रम को भव्य बनाने में अपना शत-प्रतिशत योगदान दे। आगे उन्होंने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों, प्रतिष्ठानों में ससम्मान राष्ट्रध्वज अवश्य फहराये। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal