Home » News Update » गिरिडीह सिख समाज महिलाऔ द्वारा प्रतिदिन पूरे सावन महीने तक चले शब्द कीर्तन कार्यक्रम का समारोह पूर्वक हुआ समापन

गिरिडीह सिख समाज महिलाऔ द्वारा प्रतिदिन पूरे सावन महीने तक चले शब्द कीर्तन कार्यक्रम का समारोह पूर्वक हुआ समापन

गिरिडीह सिख समाज महिला सत्संग द्वारा पवित्र सावन महीने को लेकर प्रतिदिन शाम को गिरिडीह के पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा द्वारा में शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया।जिसमें प्रत्येक दिन शाम 4 बजे से लेकर 6 बजे तक सिख समाज की महिलाओं द्वारा शब्द कीर्तन किया गया। वहीं प्रतिदिन शाम को भजन कीर्तन के उपरांत बारी-बारी से श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद की सेवा की गई। पूरे एक महीने तक चलने वाले इस आयोजन का समापन 15 अगस्त को किया गया। जिसमें हर एक दिन की तरह शाम 5 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक लगातार भजन कीर्तन किया गया। इसके उपरांत लंगर की भी व्यवस्था की गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर प्रसाद ग्रहण किया। यहां बताते चलें कि पिछले कई वर्षों से प्रत्येक सावन के महीने में इस तरह का आयोजन सिख समाज की महिलाओं द्वारा किया जाता रहा है। वहीं इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में रणजीत कौर, जगजीत कौर, जसविंदर कौर, गुरमीत कौर, चरणजीत कौर, परमजीत कौर, प्रभजोत कौर सलूजा, प्रीत कौर, अश्मित कौर, रविंदर कौर, गुरप्रीत कौर, डॉली सलूजा, बेबी कौर खालसा, सरदार भूपेंद्र सिंह दुआ, सरदार परमजीत सिंह दुआ, ज्ञानी देवेंद्र सिंह, शैंकी टुटेजा, जसकीरत सिंह, गुरमान सिंह चावला, हरप्रीत सिंह, आदित्य सिंह, फ्रैंकी कालरा सहित श्री गुरु सिंह सभा गिरिडीह के कई गणमान्यो का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal