Home » News Update » गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमुआ में बड़ी कार्रवाई,

गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमुआ में बड़ी कार्रवाई, 

KD ज्वेलर्स में डकैती की योजना बनाते 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व बाइक बरामद

Giridih : पुलिस अधीक्षक गिरिडीह डॉ विमल कुमार को गुप्त सूचना मिली कि जमुआ थाना क्षेत्र में एक अंतरराज्यीय गिरोह डकैती की योजना बना रहा है। इस पर त्वरित कार्रवाई हेतु एसडीपीओ खोरीमहुआ राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया। इस छापामारी के दौरान जमुआ रेलवे स्टेशन के पास से 5 अपराधियों अमरदीप सोनी, सुधीर पोद्वार, संजय सोनी, रोहित कुमार सोनी व सुनील भाष्कर को गिरफ्तार किया गया। जबकि 03 अपराधी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गये। वंही गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, 3 कारतूस, 5 मोबाइल, गैस कटर, सब्बल एवं 2 मोटरसाईकिल बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने KD ज्वेलर्स, जमुआ में डकैती की योजना स्वीकार की। गिरफ्तार व फरार अभियुक्तों के खिलाफ जमुआ थाना कांड सं. 193/2025 भादवि/आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सघन छापामारी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal