Home » News Update » गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर मुफ्फसिल थाना के पास पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया

गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर मुफ्फसिल थाना के पास पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया

गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर मुफ्फसिल थाना के पास पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व डीएसपी-2 कौशर अली कर रहे थे। इस मौके पर एसआई एतवा खेस, अब्दुल मनान, विकाश कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद थे। चेकिंग के दौरान पुलिस की खास नजर बिना हेलमेट और ट्रिपल लोड बाइक चालकों पर रही। इस दौरान नियम तोड़ने वालों को रोका गया और उनके खिलाफ विधि सम्मतकार्रवाई की गई। इस अवसर पर डीएसपी कौशर अली ने कहा कि यातायात नियमों का पालन सिर्फ कानून के लिए नहीं, बल्कि आपकी जिंदगी बचाने के लिए जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे हेलमेट जरूर पहनें और ट्रिपल लोडिंग से बचें, वरना सड़क हादसों में जान गंवानी पड़ सकती है। इसके साथ ही डीएसपी ने यह भी बताया कि अब ऑनलाइन कटने वाले चालान को लोग सीधे अपने मोबाइल से भर सकते हैं। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को इसकी विस्तृत जानकारी दी और कहा कि समय पर चालान जमा करें ताकि आगे किसी तरह की परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal