कथारा:- झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र यादव का मंगलवार की सुबह मुस्कान हॉस्पिटल ले जाने के क्रम में रास्ते मे देहांत हो गया। देवेंद्र यादव झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेता के साथ साथ मंदिर समिति कथारा के कार्यकारी अध्यक्ष भी थे। देवेंद्र यादव के निधन से कथारा शोक की लहर है। शोक व्यक्त करने वालों में श्रमिक नेता सह मंदिर समिति के सचिव अजय कुमार सिंह, बालेश्वर गोप,राजेंद्र यादव,हेमू यादव,पूर्व पंचायत समिति सदस्य गोपाल यादव,भीम लाल यादव,राजकुमार यादव,प्रदीप यादव,चंद्रशेखर प्रसाद,विजय यादव,एम एन सिंह,कमलकांत सिंह,सुरेश ठाकुर,पवन कुमार सिंह,गणेश यादव,संतोष सिन्हा, सुशील यादव,देवनारायण यादव, डॉक्टर सर्जन चौधरी,गोपाल राम,साधु तुरी,जितेंद्र यादव सहीत दर्जनों लोगों ने शोक जताया।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
