Home » News Update » चतरा में राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्साहपूर्ण खेल आयोजन

चतरा में राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्साहपूर्ण खेल आयोजन

चतरा जिला ओलिंपिक एसोसिएशन के तत्वाधान में हुआ आयोजित

मो शाहबान

चतरा:हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर चतरा जिला ओलम्पिक संघ के तत्वाधान में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के निकट हैलीपेड मैदान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान वॉलीबॉल, कबड्डी, वेटलिफ्टिंग और कुश्ती जैसी खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। आयोजन ने बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार और जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिला ओलम्पिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रेश शर्मा, सचिव राकेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी, जिला वॉलीबॉल संघ के संयुक्त सचिव मो. शाहबान, जिला वेटलिफ्टिंग संघ के उपाध्यक्ष अबुल जमाल शादी, कोषाध्यक्ष निशांत जायसवाल, वेटलिफ्टिंग कोच मो. कैफी, कबड्डी कोच सुनील कुमार सहित कई खिलाड़ी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

**वॉलीबॉल में नावाडीह ने मारी बाजी**

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में छह टीमें शामिल हुईं। नॉकआउट पद्धति से खेले गए रोमांचक मुकाबलों में अव्वल मोहल्ला (चतरा) और पत्थलगड्डा प्रखंड की नावाडीह टीम फाइनल में पहुंची। कांटे की टक्कर में नावाडीह ने तीन सेट के मुकाबले में अव्वल मोहल्ला को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

**वेटलिफ्टिंग और कबड्डी में दिखा जोश**

वेटलिफ्टिंग की अंडर 60 किलोग्राम श्रेणी में मो. शमी ने स्वर्ण, अमित कुमार जायसवाल ने रजत और मो. अबू सईद ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, 60 किलोग्राम से अधिक वर्ग में मो. तहसीम ने स्वर्ण, आदर्श साहू ने रजत और उज्ज्वल कुमार ने कांस्य पदक जीता। कबड्डी में चतरा-ए ने चतरा-बी को फाइनल में हराकर जीत दर्ज की। सभी विजेताओं और उपविजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

**जिले भर में खेलों की धूम**

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर चतरा जिले के विभिन्न हिस्सों में भी खेल आयोजन हुए। हंटरगंज प्रखंड के फुटबॉल मैदान में एथलेटिक्स, सिमरिया प्रखंड के प्लस टू विद्यालय लेपो मैदान में बालक-बालिका वर्ग की हॉकी, गिद्धौर प्रखंड के पिंडारकोन मैदान में बालक-बालिका वर्ग की एथलेटिक्स, वॉलीबॉल और हॉकी, तथा बचरा (पिपरवार) के चार नंबर ग्राउंड पर बालक-बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

खेल आयोजनों ने न केवल खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, बल्कि युवाओं में खेल भावना को भी प्रोत्साहित किया। देर शाम तक चले इन आयोजनों में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal