बेरमो /डीवीसी कोनार डैम में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। यहाँ 100 फीट ऊंचा हाइ फ्लैग मास्ट लगाया जा रहा है, जिसका भूमि पूजन किया गया है। यह तिरंगा राष्ट्रहित में समर्पित होगा, जैसा कि परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा है। यह हाइ फ्लैग मस्त डीवीसी कोनार डैम के मुख्य चौराहे पर स्थित होगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डीवीसी एडवेंचर स्पोर्ट्स के तहत स्कूबा डाइविंग की शुरुआत करने जा रही है। कंपनी के एक्सपर्ट द्वारा निरीक्षण और प्रयोग किया गया है, और इस परियोजना को अमली जामा पहनाने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि यह परियोजना अक्टूबर माह से प्रारंभ हो जाएगी।
कार्यक्रम में डीवीसी के चंद्रशेखर और सीएसआर के सुनील कुमार प्रबंधक असैनिक गोपाल महतो, रबी रंजन प्रसाद, चंद्रशेखर प्रसाद, डॉक्टर बी एन मंडल और सीएसआर के प्रभारी सुनील कुमार भी उपस्थित थे।
यह परियोजनाएं न केवल डीवीसी कोनार डैम की सुंदरता बढ़ाएंगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा देंगी।

बेरमो से राजेश सागर

