Home » News Update » गोविंदपुर ई पंचायत में डीवीसी सीएसआर द्वारा 25 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी

गोविंदपुर ई पंचायत में डीवीसी सीएसआर द्वारा 25 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी 

बेरमो /बोकारो थर्मल स्थित गोविंदपुर ई पंचायत में स्ट्रीट लाइट डीवीसी सीएसआर के द्वारा लगाने को लेकर डीवीसी सीएसआर के वरीय प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी ने सर्वे किया। यहां 25 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। सीएसआर के वरीय प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी ने बताया कि डीवीसी सीएसआर अपनी निगमित दायित्व के प्रति हमेशा से सजग रहीं हैं। जिसके कारण डीवीसी के विस्थापित गांव गोविंदपुर में 25 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। जिसका हमलोगों ने सर्वे कर लिया है। और इसका काम बहुत जल्द चालू कर दिया जाएगा। मौके पर डीवीसी सीएसआर के प्रभारी वरीय प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी, गोविंदपुर ई पंचायत के मुखिया विश्वनाथ महतो, पंचायत समिति प्रतिनिधि सुनील महतो, द्वारिका महतो सहित अन्य कई लोग मौजूद रहें।

बेरमो से संवाददाता राजेश सागर,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal