Home » News Update » बीटीपीएस से भंडार विभाग के श्री हेबी सेमुअल, सहायक ग्रेड-।। हुए सेवानिवृत्त….

बीटीपीएस से भंडार विभाग के श्री हेबी सेमुअल, सहायक ग्रेड-।। हुए सेवानिवृत्त….

बेरमो /डीवीसी बोकरो ताप विद्युत केन्द्र के हेबी सेमुअल सहायक ग्रेड-।। सेवानिवृत्त हुए हैं। सेवानिवृत्त के अवसर पर तकनीकी भवन स्थित सम्मेलन कक्ष में सेवानिवृत्त कार्यक्रम का आयोजन कर उनको विदाई दी गई। परियोजना के उपमहाप्रबंधक (प्रशा.) कालीचरण शर्मा द्वारा सेमुअल को बुके, सॉल, मोमेन्टों, घड़ी एवं पेशन संबंधी राशि इत्यादि प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भंडार विभाग से प्रबंधक मंटू कुमार, एमके चौधरी, ललन चौधरी, केके सिंह, संतोष कुमार, नील रत्न, शाहिद इकराम, ऐनुल हक अंसारी इत्यादि एवं सेमुअल के परिवारजन उपस्थ्ति रहें। इस अवसर पर एमके चौघरी, केके सिंह एवं शाहिद इकराम ने सेमुअल के साथ बिताये हुए दिनों को साझा करते हुए अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मनोज गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में कार्यपालक (प्रशा.) एसके ओझा एवं शिवचरण का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

बेरमो से राजेश सागर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal