बेरमो /डीवीसी के ईडी प्रोजेक्ट एलएसएस चैतन्य प्रकाश शुक्रवार को एक दिवसीय दौरा पर शुक्रवार को बोकारो थर्मल पावर प्लांट का दौरा पर पहुंचे। पावर प्लांट पहुंचने पर डीवीसी के वरीय जीएम ओएंडएम मधुकर श्रीवास्तव, डीजीएम प्रशासन काली चरण शर्मा सहित अन्य डीजीएम ने उनका स्वागत किया। बाद में ईडी प्रोजेक्ट पावर प्लांट गये और डीवीसी के वरीय जीएम ओएंडएम सहित अन्य अभियंताओं एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। अधूरे प्रोजेक्टों का किया निरीक्षण- ईडी प्रोजेक्टर ने पावर प्लांट स्थित ईटीपी, एफजीडी प्लांट आदि का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश सभी को दिये। बाद में भरतजी पटेल कंपनी द्वारा निर्मित दो नंबर एसटीपी प्लांट का भी निरीक्षण किया तथा सभी प्रकार की जानकारी कंपनी के भवेश त्रिवेदी सहित विभागीय अभियंताओं से ली गई,बोकारो थर्मल में डीवीसी का सबसे बड़ा एसटीपी- ईडी प्रोजेक्ट ने बाद में पूछे जाने पर कहा कि प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड का बोकारो थर्मल में निर्माणाधीन एसटीपी को पूरा करने को लेकर काफी प्रेशर है।
कहा कि दो नंबर एसटीपी को वर्तमान मे 30 फीसदी लोड पर चलाया जा रहा है। डीवीसी हॉस्पिटल के समीप ड्रील के द्वारा सिस्टम को कनेक्ट करने के बाद ही इसे 60 फीसदी लोड पर चलाया जा सकेगा। ईडी ने कहा कि 10 सितंबर तक दो नंबर एसटीपी को पूरा कर लिया जाएगा। स्थानीय स्तर पर डीवीसी की सभी प्रोजेक्ट में अधूरा रहने पर ईडी का कहना था कि एक नंबर एसटीपी निर्माण को लेकर रेलवे से जमीन को लेकर जो मामला लंबित था उसका निबटारा कर लिया गया है। डीवीसी को रेलवे ने 35 वर्षों के लिए जमीन लीज पर दे दिया है। फिजिकली रुप से कार्य करने को लेकर भी सहमति बन गई है चूंकि यह जनहित से जुड़ा सामाजिक निर्माण कार्य है। ईडी ने कहा कि डीवीसी के अधूरे ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य 1 सितंबर से आरंभ कर दिया जाएगा और उसे भी तीन माह में पूरा कर लिया जाएगा। कॉलानी के जर्जर आवास, सड़कों की स्थिति पर कहा कि सड़क निर्माण का कार्य जल्द आरंभ किया जाएगा। सिविल के द्वारा एआरसी के तहत पूरे वर्ष तक आवासों की मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य करवाया जाएगा। कहा कि सभी अधूरे लंबित प्रोजेक्टों को जल्द पूरा किया जाएगा।
बेरमो संवाददाता राजेश सागर
