Home » News Update » थाना दिवस में एसडीपीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, दर्जनों मामला का हुआ निष्पादन

थाना दिवस में एसडीपीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, दर्जनों मामला का हुआ निष्पादन

अधिकारियों को दिए कई दिशा निर्देश

हंटरगंज(चतरा): छोटी छोटी समस्याओं के निष्पादन हेतु चतरा पुलिस कप्तान सुमित अग्रवाल की ओर से थानों में थाना दिवस चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में सोमवार को हंटरगंज थाना में थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता चतरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन ने की। एसडीपीओ ने फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए पुलिस पदाधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे शिकायतों को गंभीरता से लें और उनका समयबद्ध निष्पादन करें। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं को इधर-उधर भटकना न पड़े और उन्हें न्याय मिले। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारी और कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे। एसडीपीओ ने कहा कि लोगों की समस्याओं का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।थाना दिवस में दर्जनों शिकायती पत्र प्राप्त हुए। सबसे अधिक मामले घरेलू विवाद से जुड़ी हुई है। इनमें से कई शिकायतों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। कुछ शिकायतों के जल्द निष्पादन का आश्वासन एसपीडीओ द्वारा दिया गया।इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रभात कुमार,एसआई राजदेव पांडे, दिलीप यादव, पुरषोत्तम अग्निहोत्री, सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और फरियादी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal