कथारा:- आगामी 22 सितंबर से होने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर अभी से ही बेरमो कोयलांचल के विभिन्न पूजा स्थलों पर माँ देवी दुर्गा की प्रतिमा निर्माण तथा पंडाल बनाने की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दिया गया है इसे लेकर कथारा चार नंबर स्थित मंदिर प्रांगण के समीप दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण कार्य शुरू कर दी गई इससे पूर्व मंदिर के मुख्य पुजारी गुप्तेश्वर पांडेय द्वारा विधिवत बाँस की बंबू लगाकर पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मंदिर समिति एवं दुर्गा पूजा समिति के सचिव अजय कुमार सिंह,सी एस प्रसाद,राजू अग्रवाल,सुजीत मिश्रा,राजेन्द्र यादव, रामकुमार यादव,इंद्रजीत कुमार सिंह,मथुरा सिंह यादव,राजू वर्मा,अरुण सिंह,बल्लू मिश्रा,रवि सिंह,सहित दर्जनों श्रद्धालु गण उपस्थित थे।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
