कान्हाचट्टी ( चतरा ) – प्रखंड के कान्हाचट्टी स्तिथित छेवटा में चल रहे टूर्नामेंट का फाइनल मैच सोमवार को खेला गया । फाइनल मैच ढाडा बनाम भांग के बीच खेला गया । जिसमें मध्यांतर के बाद ढाडा की टीम ने भांग टीम को 1 -0 से पराजित कर विजेता टीम घोषित किया गया । जबकि तीसरे स्थान पर पहुंच सरहद की टीम रही । टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद अरुण सिंह जबकि विशिष्ट बैजनाथ सिंह भक्ति , संदीप बांदा, प्रदीप दागी,आदि मौजूद थे । विजेता टीम को मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद अरुण सिंह व अन्य अतिथियों ने 11 हजार एक रुपये तथा शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया । जबकि उप विजेता टीम भांग को 51सो एक रुपये व शील्ड देकर सम्मानित किया गया । वही तीसरे स्थान पर रहे सरहद की टीम को 21सो एक रुपये व शील्ड देकर सम्मानित किया गया । मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल से आपसी रिस्ते मजबूत होते है । साथ ही साथ खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है । खिलाड़ियों को अपनी छुपी हुई प्रतिभा को भी निखारने की भी मौका मिलता है । पूर्व जिला परिषद अरुण सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी शहरी क्षेत्र की खिलाड़ी से कम नहीं है । यदि इन्हें उचित संसाधन मुहैया करा दिया जाय तो इनकी भी पहचान राज्य स्तर पर हो सकता है । कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में बैजनाथ सिंह भोक्ता, प्रदीप डांगी, आदि शामिल थे । इस टूर्नामेंट में कुल 34 टीमें भाग ली थी । समापन के दिन बड़ी संख्या में दर्शक व खिलाड़ी मौजूद थे । उदघोषक की भूमिका पप्पू लोहार व रेफरी की भूमिका पंकज सिंह निभा रहे थे । इस मौके पर राकेश सिंह, अमित सिंह , अनिल कुमार, विकास कुमार, आदि शामिल थे

