Home » News Update » गिरिडीह में ईद मिलादुन्नबी पर धूमधाम से निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी हुए शामिल

गिरिडीह में ईद मिलादुन्नबी पर धूमधाम से निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी हुए शामिल

गिरिडीह में पूरे जिले में शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर धार्मिक उल्लास और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर शहर के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।

इस मौके पर जुलूस में बच्चे, युवा और बुजुर्ग हाथों में झंडे, बैनर एवं तिरंगे लेकर शामिल हुए। वंही धार्मिक नारों के बीच जुलूस-ए-मोहम्मदी ने गिरिडीह शहर की सड़कों पर एकता और अमन का संदेश दिया।

इस मौके पर झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी मौजूद रहे। उन्होंने जुलूस में शामिल होकर लोगों को ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी और कहा कि यह पर्व हमें आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है।

वंही जुलूस के समय जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मुख्य मुख्य स्थान पर स्वयं गिरिडीह के पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रह कर पूरी व्यवस्था पर नजर रखी। वंही इस मौके पर जगह-जगह पर पानी व स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए, ताकि जुलूस में शामिल लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इस दौरान

धार्मिक नेताओं ने अपने संदेश में कहा कि ईद मिलादुन्नबी का पर्व पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के जीवन आदर्शों को याद करने और समाज में शांति एवं सद्भावना बनाए रखने का अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal