Home » News Update » बोकारो डीसी ने आज रेशमा कुमारी को किया सम्मानित।

बोकारो डीसी ने आज रेशमा कुमारी को किया सम्मानित।

भाटिया एथलेटिक्स अकादमी ट्रस्ट के खिलाड़ी का चयन भारतीय टीम में ।

गोमिया की रेशमा कुमारी ने लॉन बॉल में राज्य का नाम रोशन किया।

गोमिया:  रेशमा कुमारी ने इसी वर्ष उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित नेशनल गेम्स में लॉन बॉल में स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया था।

 

दिल्ली स्थित डीपीएस आरके पुरम स्टेडियम में बॉलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा भारतीय टीम के लिए आयोजित चयन ट्रायल जो 28 अगस्त से 30 अगस्त तक चल रही थी उनमें झारखंड बोकारो जिला के रेशमा कुमारी ने भारतीय टीम में अपना स्थान पक्का किया, अब वा प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे हांगकांग क्लासिक इंटरनेशनल में जाएगी।

 

रेशमा कुमारी पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय – प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

 

वही आज बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने अपनी आवास पर बुलाकर उसका हौसला अफजाई किया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और तत्काल में रेशमा कुमारी के घर में पानी की समस्या को दूर करने का एवं प्रधानमंत्री आवास योजना को जल्द से जल्द दिलाने का आश्वासन दिया।

 

रेशमा कुमारी ने उपायुक्त को भाटिया एथलेटिक्स अकादमी ट्रस्ट में प्राथमिक प्रशिक्षण एवं अकादमी के मुख्य संरक्षक प्रशांत अरोड़ा के बारे में बताया जो पिछले डेढ़ साल से उनकी मदद करते आ रहे हैं और हमेशा एक बड़े भाई बनकर उनके साथ खड़े हैं।

 

रेशमा कुमारी अभी रांची आर के आनंद लॉन बॉल स्टेडियम में डॉक्टर मधुकांत पाठक के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।

 

इस मौके पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस चंदनक्यारी बोकारो के मुख्य प्रशिक्षक आशु भाटिया, बोकारो जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विपिन सिंह मौजूद थे।

 

 

रेशमा कुमारी गोमिया डिग्री कॉलेज की छात्रा हैं। पिता सुरेश नोनिया टेम्पो चालक हैं।

 

रेशम की सफलता ने साबित कर दिया कि संपन्नता नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत और समर्पण से ही सफलता हासिल की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal