पत्थलगड़ा(चतरा): प्रखंड क्षेत्र के दुम्बी गांव में लगे दो अलग-अलग जगह ट्रांसफार्मरों के जल जाने से गांव वाले 15 दिनों से अंधेरे में है। बरवाडीह पंचायत के दुम्बी गांव के चमैनिया नामक स्थान मैं काफी अरसे से ट्रांसफार्मर जला है। इधर भागो सिंह के घर के आगे लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर भी जल गया। शिक्षक तारकेश्वर दांगी ने बताया कि इन ट्रांसफार्मर के जल जाने से दुम्बी व बरवाडीह गांव की बड़ी आबादी अंधेरे में रह रही है। गांव के धनुषधारी सिंह, किशोर सिंह, भागो सिंह, छोटू सिंह, प्रदीप प्रजापति, मनोज प्रजापति, करम प्रजापति, गणेश प्रजापति व अन्य ने बताया कि ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए कई बार विभाग से फरियाद लगाई गई है। अब तक ट्रांसफार्मर को बदलने व मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। समाजसेवी सुनील सिंह ने कहा कि चतरा सांसद कालीचरण सिंह व सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल दास को वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया है। खासकर बरसात में ट्रांसफार्मर के जल जाने से ग्रामीण अंधेरे में रहने पर विवश हैं। जिससे उनमें नाराजगी देखी जा रही है।

