तेनुघाट: कसमार थाना क्षेत्र के दांतू निवासी जगेश्वर नायक तथा जरीडीह थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी स्वर्गीय रामकृष्ण राय के घर हुई चोरी की घटनाओं का उद्भेदन करने में बोकारो पुलिस को सफलता मिल गई है। मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। कसमार और जरीडीह थाना की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर आरोपितों को धर दबोचा है। पुलिस ने इनके पास से एक एक्सटर कार, कांसा और पीतल के बर्तन, जेवरात से गलाया हुआ सोना-चांदी, चोरी में प्रयुक्त औजार और अन्य सामान बरामद किया है। बताया गया कि अपराधियों ने गणेश पूजा की रात सुनसान का फायदा उठाकर दोनों घरों को निशाना बनाया था। छापेमारी के दौरान जब्त की गई वस्तुएं चोरी से जुड़ी हुई पाई गई हैं। अपराधियों से पूछताछ में कई अन्य घटनाओं का भी खुलासा होने की संभावना जताई गई है। गिरफ्तार अपराधियों को क्षेत्र में हाल में हुई कई चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश होगा।
बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर बताया।
मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो बी.एन. सिंह, अंचल पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक बिपिन चंद्र महतो, पुलिस अवर निरीक्षक राजू मुंडा, पुलिस अवर निरीक्षक भजनलाल महतो व कई अधिकारी शामिल रहे।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
