मो शाहबान की रिपोर्ट,
चतरा: भारतीय जनता पार्टी चतरा इकाई ने मंगलवार को सदर प्रखंड के उंटा मोड़ पर अपने प्रेरणास्रोत और पूर्व विधायक स्व. महेंद्र सिंह भोगता की 29वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में चतरा विधानसभा के विधायक जनार्दन पासवान ने स्व. भोगता के योगदान को याद करते हुए कहा, हमें उनकी विचारधारा को आत्मसात करना चाहिए। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमें जनहित के लिए समर्पित रहना चाहिए। स्व. महेंद्र सिंह भोगता न केवल अपने समाज, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं और चतरा की जनता के लिए प्रेरणास्रोत थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केदार प्रसाद दांगी ने की, जबकि मंच संचालन धर्मनाथ ठाकुर ने किया। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष और खेरवार भोगता विकास संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने कहा, स्व. महेंद्र सिंह भोगता हमारे पहले गुरु थे। उनके पदचिह्नों पर चलकर हमें दीक्षा प्राप्त हुई है।
श्रद्धांजलि सभा में सांसद प्रतिनिधि बिनय सिंह, सांसद पुत्र नितीश कुमार सिंह, गोबिंद राम दांगी, दर्शन गंझु, सुरेश गंझु, झलकु गंझु, अदालत देसवारी, प्रदीप सिंह, नरेश सिंह, बिजय दांगी, सरयू राम, मुखिया संघ जिलाध्यक्ष अरबिंद सिंह, भोला साहू, उदय वर्मा, सुजीत जयसवाल, विद्यासागर आर्य, बासुदेव दांगी, विनय पाण्डेय, बीरेंद्र सिंह मुन्ना, चम्पा सबरी, अनीता देवी, काली यादव, अमित सिंह, बब्लू सिंह, युवा जिलाध्यक्ष सुमन सौरव, भवानी राय, प्रमोद सिंह भोगता, प्रकाश दांगी, दिनेश्वर भुइयाँ, आदित्य साहू, अनुज सिंह, बालकृष्ण वर्मा, सुरेश दांगी, तुलेश्वर दांगी, कर्मेंद्र दांगी, अविनाश कुमार, संतोष भोक्ता, राजेश भोक्ता, महेंद्र गंझु, मंडल अध्यक्ष दुलेश्वर गंझु, जीतेन्द्र सिंह, सुबोध सिंह गुडू, सतीश दांगी, शंकर साहू, संजय प्रजापति, अमरेंद्र सिंह, बिनोद पाण्डेय, ओबीसी मोर्चा मंत्री मनोज प्रजापति, अमित राम, बनारस साहू, गोलू साव, प्रदीप दांगी, दिनेश यादव, नरेश ठाकुर, कन्हैया सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
