हंटरगंज(चतरा) : हंटरगंज प्रखंड कार्यालय सभागार कक्ष में पंचायत उन्नति सूचकांक के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला में सोमवार को उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगो के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बेहतर कार्य करने वाले मुखिया को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख ममता कुमारी एवं संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी निखिल निखिल गौरव कमान कच्छप ने किया। सम्मानित होने वालो में प्रथम स्थान पैनी कला पंचायत के मुखिया बाबू नंद पासवान एवं पंचायत सचिव अंजली कुमारी ,जबकि द्वितीय श्रेणी में गेरुआ पंचायत के मुखिया दूधनाथ यादव उर्फ भीम यादव तथा पंचायत सचिव आनंद कुमार को दिया गया। जबकि तृतीय श्रेणी का प्रमाण पत्र नवाडीह पंचायत के मुखिया बसंती पन्ना एवं पंचायत सचिव सोनू रजक को प्रमुख ममता कुमारी के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर शुभकामना दी ।इस मौके पर प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अर्जुन कुमार, प्रखंड कोऑर्डिनेटर सीताराम रजक, मुखिया बाबुनंद पासवान, गेरुआ मुखिया दूधनाथ यादव , नवाडीह पंचायत के मुखिया बसंती पन्ना सहित काफी संख्या में मुखिया एवं पंचायत समिति मौजूद थें।

