Home » News Update » बोकारो पुलिस द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान, बच्चों को दी गई जागरूकता की सीख

बोकारो पुलिस द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान, बच्चों को दी गई जागरूकता की सीख

 

बोकारो : पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देशानुसार आज दिनांक 09 सितंबर 2025 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों ने विद्यालयों का दौरा कर विद्यार्थियों और शिक्षकों को कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत जागरूक किया।

इस दौरान सेक्टर-4 थाना अंतर्गत मिथिला अकादमी स्कूल, महुआटाँड़ थाना क्षेत्र के पी.एम. श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय धवैया, चंदनकियारी थाना क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के बिनोद बिहारी महतो कॉलेज कुरा, नावाडीह थाना क्षेत्र के सी.एम. स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, कथारा ओ.पी. क्षेत्र के हाई स्कूल झिरकी, मिडिल स्कूल झिरकी, मिडिल स्कूल बांध कॉलोनी, संत मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल तथा चास थाना क्षेत्र के जिला रामरुद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय चास में पुलिस पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को रोड सेफ्टी, डायन प्रथा, यातायात नियम, नशा मुक्ति, पोक्सो अधिनियम, डायल 112, डायल 108, डायल 1930 सेवाओं, साइबर अपराध से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने, नशे से दूर रहने और साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने की अपील की।

साथ ही कथारा थाना प्रभारी ने सीसीएल के सहयोग से विद्यार्थियों के बीच फुटबॉल, वॉलीबॉल, शतरंज, कैरमबोर्ड एवं अन्य खेल सामग्री का वितरण भी किया, जिससे बच्चों में उत्साह का माहौल देखा गया।

इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानून के प्रति जागरूकता लाना, सामाजिक बुराइयों से बचाना तथा खेल-खेल में उनकी प्रतिभा को निखारना है।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal