चतरा: कुन्दा प्रखण्ड के बोधाडीह पंचयात के ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन देकर वन भूमि पर लगाए गए खेती की जाँच की मांग किया है।ग्रामीणों के द्वारा दिया गया आवेदन मे कहा गया है की बोधाडीह पंचयात में JSLPS के सखी मण्डल कमलेश कुमार यादव पिता बिरेन्द्र यादव के द्वारा वन भूमी पर अवैध रूप से लगभग 07 एकड़ वन भूमी पर टमाटर और धान लगाया गया है। और सरखी मण्डल द्वारा इसी वन भूमी भूमी पर टमाटर की खेती काफी हुई जो की की आप 06 सितंबर को निरक्षण भी किये। इससे ग्रामवासीयों मे आपसे काफी रोष है क्योकि आपसे ग्रामीणों को एक अलग ही उम्मीद थी । ग्रामीणों ने आरोप लगाया है की कमलेश यादव एक अपराधिक और दबंगाई की श्रेणी में आता है।ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की जाँच-पड़ताल कर उचित कानूनी कारवाई करने की मांग किया है। उपायुक्त को आवेदन देने वालों मे देवकुमार पासवान, प्रमोद पासवान,मुकेश यादव,नारो यादव,राजकुमार पासवान,नन्दकिशोर यादव, जितेन्द्रर ठाकुर,सहादेव पासवान, फुलवा देवी,सुनिल कुमार समेत दर्जनों ग्रामीणों का नाम शामिल है।

