मंदिर में टेका माथा, आकाश लोचन में भ्रमण कर मोबाइल में मनोरम दृश्य को किया कैद,
बुद्धा पार्क की जर्जर स्थिति को देखकर जताया नाराजगी,
पर्यटकों ने कौलेश्वरी विकास प्रबंधन समिति के सचिव सह सीओ से की मुलाकात,।
विकास के मुद्दे पर किए चर्चा स्थानीय सदस्य भी रहे शामिल
हंटरगंज(चतरा): चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड के कौलेश्वरी पर्वत पर तीन धर्मो का संगम स्थल के रूप में वैश्विक स्तर पर विख्यात है। इस पर्वत पर संतान बौद्ध और जैन धर्मावम्बियों की अपनी अपनी मान्यता है। मंगलवार को पर्वत पर विदेशी पर्यटकों का जत्था पहुंचा जिसमें बौद्ध भिक्षुओं में तिब्बत,वर्मा भूटान म्यांमार , थाईलैंड, वियतनाम और नेपाल देश से आए बौद्ध भिक्षुओं मंदिर में माथा टेका वही आकाश लोचन में भ्रमण कर अपने मोबाइल में मनोरम दृश्य को किया कैद। दर्शन के उपरांत बुद्धा पार्क को देख कर काफी दुख प्रकट किया।बौद्ध भिक्षुओं को बौध गया से आए गाइड सह कौलेश्वरी विकास प्रबंधन समिति के सदस्य जितेंद्र सिंह,अमरेंद्र कुमार केशरी मुखिया बिरजू सिंह और जयहिंद पासवान के नेतृत्व में स्थानीय सीओ रितिक कुमार से मुलाकात करवाए।बौद्ध भिक्षुओं ने कौलेश्वरी पर्वत और तलहटी में स्थित बुद्धा पार्क के अव्यवस्था और उसके रख रखाव से अगवत कराया। सीओ ने कहा कि अभी मै नया हूं सभी चीजों को समझने दिया जाए हर संभव उत्थान का प्रयास किया जाएगा।सीओ को बौद्ध भिक्षुओं ने भेंट स्वरूप बोधि अंग वस्त्र एवं गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट किया । सी ओ ने विश्वास दिलाया कि हर कौलेश्वरी के उत्थान और विकास के लिए गठित प्रशासनिक टीम से बात किया जाएगा।
