मो शाहबान
चतरा: सांसद कालीचरण सिंह ने बुधवार को स्थानीय डाकघर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डाकघर की अत्यंत जर्जर स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। सांसद ने कहा कि यह भवन अंग्रेजों के जमाने का बना हुआ है और अब इसकी हालत काफी खराब हो चुकी है।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान मीडिया से बातचीत में बताया, मैंने खुद देखा कि डाकघर की दीवारें सीलन से भरी हैं और पानी का रिसाव हो रहा है। यह स्थिति कर्मचारियों और आम नागरिकों दोनों के लिए असुरक्षित है।सांसद कालीचरण सिंह ने आश्वासन दिया कि वे इस विषय को भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के समक्ष गंभीरता से उठाएंगे और चतरा डाकघर के लिए एक नई बिल्डिंग उपलब्ध करवाने का भरसक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि डाकघर जैसी अहम सार्वजनिक सुविधा का बेहतर अवस्थापन आवश्यक है, ताकि जनता को सुरक्षित और सुचारू सेवाएं मिल सकें। इस मौके पर चतरा पोस्टमास्टर मनीष कुमार गुप्ता शुभम कुमार अमरजीत कुमार राजेश कुमार आलोक कुमार संतोष कुमार भानु प्रताप सिंह एवं प्रकाश कुमार सभी कर्मचारी उपस्थित है।
