अमीर सोहैल
गिद्धौर(चतरा): गिद्धौर प्रखंड के गांगपुर चौक के समीप मेसर्स राजेश छड़-सीमेंट दुकान का उद्घाटन व्यवसायी सह समाजसेवी परमेश्वर साव और युवा समाजसेवी प्रणेश कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया।
दुकान के प्रोप्राइटर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अब पंचायतवासियों को छड़, सीमेंट और अन्य निर्माण सामग्री के लिए दूर का सफर नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, हमारी दुकान में छड़, सीमेंट, अलबेस्टर, कांटी आदि सभी सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं। हमारा उद्देश्य स्थानीय लोगों को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री प्रदान करना है। यह नया व्यवसायिक प्रतिष्ठान क्षेत्र के लोगों के लिए निर्माण सामग्री की खरीदारी को आसान और सुविधाजनक बनाएगा। उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
