लगभग 40 घरों की कनेक्शन इसी ट्रांसफार्मर से जुड़ा है अंधेरे से लोग की बड़ी परेशानी।
आमिर सुहैल
गिद्धौर (चतरा ) प्रखंड के बारीयातु पंचायत स्थित गांगपुर गांव के आज़ाद मोहल्ला में पिछले कई दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा ह।
ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।
इस से छात्र छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है वहीं स्थानीय लोग अंधेरे में रहने और रोजमर्रा की गतिविधियों में कठिनायों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब 40 घरों का कनेक्शन ट्रांसफार्मर से जुड़ा है ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से तत्काल नए ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग किए है ताकि बिजली आपूर्ति पुनः सुचारू हो सके।
ग्रामीण मो इस्लाम ने कहा कि ट्रांसफार्मर खराब होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है ओर लोग अंधेरे में रहने पे मजबूर है
वहीं मो इलियास ने कहा कि गर्मी और उमस से लोग परेशान है बिजली की आपूर्ति तुरंत बहाल की जानी चाहिए।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द नए ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे
