Home » News Update » नारी सशक्त होगी तो समाज सशक्त होगा, परिवार सशक्त होगा तो समाज सशक्त होगा, समाज सशक्त होगा तो देश मजबूत होगा- माननीय सांसद धनबाद….

नारी सशक्त होगी तो समाज सशक्त होगा, परिवार सशक्त होगा तो समाज सशक्त होगा, समाज सशक्त होगा तो देश मजबूत होगा- माननीय सांसद धनबाद….

सही मायने में हमारा समाज स्वस्थ होगा और इसी से हमारा राष्ट्र मजबूत होगा- माननीय विधायक बोकारो…

बोकारो जिले में सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से कुल 170 शिविर एवं गैर सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं द्वारा कुल 70 शिविर लगाए जाएंगे- डीडीसी, बोकारो…

इस अभियान को सफल बनाने में सभी पदाधिकारी मिशन मोड में कार्य करेंगे – डीडीसी, बोकारो…

बोकारो: ” स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान ” का शुभारंभ बोकारो सदर अस्पताल के सभागार में माननीय सांसद, माननीय विधायक एवं डीडीसी बोकारो द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित ” स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान ” कार्यक्रम का उद्घाटन बोकारो सदर अस्पताल के सभागार में मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, विशिष्ट अतिथि माननीय बोकारो विधायक श्वेता सिंह, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार शामिल हुई। सभी अतिथियों को स्वागत पौधे देकर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के अभिभाषण के पश्चात अतिथियों के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया*। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद अपने संबोधन में बताया कि ” स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान ” के संचालन धरातल तक पहुंचाने की रूपरेखा के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2025 तक संचालित किया जाएगा, जिसमें सभी महिलाओं के लिए चिकित्सा जांच और स्वास्थ्य सेवाए, नागरिकों की सक्रीय भागीदारी, स्वस्थ्य जीवनशैली और स्वास्थ्य मानकों को बनाए रखना एवं स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच आसान बनाने के लिए विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध कराना है।

 

इस अभियान को सफल बनाने में सभी पदाधिकारी मिशन मोड में कार्य करेंगे-

 

उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने कहा कि *स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का मुख्य लक्ष्य बच्चों पर और नारियों पर है। इस अभियान की घोषणा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मध्यप्रदेश से किए है। इसके तहत देशभर में लगभग एक लाख से ज्यादा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बोकारो जिले में सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से कुल 170 शिविर एवं सभी गैर सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं द्वारा कुल 70 शिविर लगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत आज 17 सितंबर से हो गया है जो आगामी 02 अक्टूबर, 2025 तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि इस कार्यक्रम के तहत बोकारो जिले में कुल 170 प्लस शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी पदाधिकारी मिशन मोड में कार्य करेंगे। साथ ही साथ हर एक ऑफिसर एवं स्टाफ का भी भागीदारी रहेगी। साथ ही बताया कि इस अभियान के तहत जिले के महिलाओं को स्क्रीनिंग करेंगे एवं इलाज करेंगे। साथ ही बच्चों को पोषण पर भी ध्यान रहेगा। साथ ही साथ हमलोग जिले के महिलाओं को हेल्दी बनाएंगे, बच्चों को हेल्दी बनाएंगे। इसी के तहत सशक्त परिवार से साथ साथ सशक्त समाज बनाएंगे।

 

सही मायने में हमारा समाज स्वस्थ होगा और इसी से हमारा राष्ट्र मजबूत होगा-

 

माननीय बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने अपने संबोधन में सबसे पहले माननीय सांसद को कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि स्वस्थ, नारी सशक्त परिवार अभियान को सफल बनाना है तो इसकी शुरुआत यहीं से करनी है क्योंकि जड़ यही है जब तक हम भीतर से नारी स्वस्थ नहीं होंगे तो उसे जीव को जो हम लोग धरती पर लाते हैं उसे सही मायने में मानव नहीं बना पाते हैं। डॉक्टर, इंजीनियर तो बना देते हैं पर सही रूप में मानव नहीं बना पाते है। उन्होंने आगे कहा कि जब नारी स्वस्थ होगी तो सही मायने में हमारा समाज स्वस्थ होगा और इससे हमारा राष्ट्र भी मजबूत होगा। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि स्वस्थ नारी, सशक्त समाज का निर्माण तब ही सम्भव है जब उससे सम्बन्धित सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी योजनाओं व स्वास्थ्य सुविधओं का लाभ उनतक पहुंचेगा तभी जाकर स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम का उद्देश्य पूरा होगा।

 

नारी सशक्त होगी तो समाज सशक्त होगा, परिवार सशक्त होगा तो समाज सशक्त होगा, समाज सशक्त होगा तो देश मजबूत होगा-

 

माननीय सांसद धनबाद ढुल्लू महतो ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है। यह महत्वकांक्षी अभियान जो कि 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2025 तक प्रत्येक दिन नारी को स्वस्थ व सशक्त करने हेतु अलग-अलग गतिविधियां की जानी है, जिसके लिए हम यहां पर उपस्थित सभी स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर, स्वास्थ्य कर्मी एवं सहियों से अनुरोध करेंगे कि वह चल रहे अभियान की रूपरेखा के अनुसार सभी सुविधाओं को धरातल के लोगों तक पहुंचाने का कार्य करें और स्वस्थ् नारी, सशक्त समाज के निमार्ण में अपना योगदान दे। उन्होंने आगे बताया कि नारी सशक्त होगी तो समाज सशक्त होगा, परिवार सशक्त होगा, तो समाज सशक्त होगा, समाज सशक्त होगा तो देश मजबूत होगा। इसलिए इस अभियान से सभी लोग जुड़े तथा इस अभियान को मजबूती के साथ समाज के बीच ले जाने का कार्य करें।

 

कार्यक्रम के अन्त में माननीय सांसद धनबाद, माननीय बोकारो विधायक, उप विकास आयुक्त एवं सिविल सर्जन द्वारा जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

तिथिवार निम्न कार्यक्रम निर्धारित-

इस अभियान के तहत दिनांक 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक समुदाय स्तर पर विभिन्न प्रकार की सघन स्वास्थ्य स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच किया जाएगा। स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत तिथिवार निम्न कार्यक्रम किया जाना है :-

18 सितम्बर 2025 को टीकाकरण

19 सितम्बर 2025 को गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग एवं उपचार

20 सितम्बर 2025 को मानसिक स्वास्थ्य की जांच

21 सितम्बर 2025 को एनिमिया, राष्ट्रीय शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मासिक स्वच्छता सम्बन्धित जागरूकता।

22 सितम्बर 2025 को ए0एन0सी0 की जांच

23 सितम्बर 2025 को सिकलसेल एनिमिया एवं ब्लड डोनेशन कार्यक्रम

24 सितम्बर 2025 को टी0बी0 के मरीजों की पहचान व उपचार

25 सितम्बर 2025 को पोषण सम्बन्धित जागरूकता कार्यक्रम

26 से 02 अक्टूबर 2025 तक को सभी का उपचार के साथ-साथ फालोअप कार्यक्रम किया जाना है।

मौके पर उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ एनपी सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मी के साथ-साथ सहिया दीदी उपस्थित थी।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal