Home » News Update » फुटबॉल अनुशासन के साथ-साथ टीमवर्क और आज्ञा का पालन करने की भी प्रेरणा देता है: अनुपमा सिंह

फुटबॉल अनुशासन के साथ-साथ टीमवर्क और आज्ञा का पालन करने की भी प्रेरणा देता है: अनुपमा सिंह

हार को सबक बनाएं जीत को लक्ष्य: श्रीमती अनुपमा सिंह

Ranchi: धनबाद की लोकप्रिय कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह 16 सितंबर को CCL गांधीनगर स्टेडियम में रांची प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मीडिया क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 के सेमीफाइनल में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई यह अवसर पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप, प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन ,सचिव अमरकांत सहित मीडिया जगत के अनेक साथी उपस्थित थे ।

इस अवसर पर कांग्रेसी नेता अनुपमा सिंह ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए फुटबॉल एक बेहतरीन खेल है यह मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास को भी ऊर्जावान बनाता है इस प्रतियोगिता का उद्देश्य गेंद को किक मारकर या हैडर से दूसरी टीम के गोल में पहुंचाकर गोल करना होता है हर को सबक बनाएं जीत को लक्ष्य, फुटबॉल खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के नजरिए से भी एक महत्वपूर्ण खेल है पढ़ाई के साथ खेल जगत में कई ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल के प्रतिस्पर्धौओ में अपने नाम के साथ-साथ देश का नाम को गौरवान्वित किया है फुटबॉल अनुशासन के साथ-साथ टीमवर्क और आज्ञा का पालन करने की भी प्रेरणा देता है।

प्रेस क्लब किया पहल अति सराहनीय और प्रेरणादाई है इस सफल आयोजन के लिए प्रेस क्लब की पूरी टीम को मैं हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal