Home » News Update » झारखंड विधान सभा: बेहतर जीवन जीने की कला विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ।

झारखंड विधान सभा: बेहतर जीवन जीने की कला विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। 

झारखंड विधान सभा में बेहतर जीवन जीने की कला विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। यह कार्यशाला मोटिवेशनल स्पीकर अरुण ऋषि स्वर्गीय के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यशाला में माननीय अध्यक्ष झारखंड विधानसभा रबींद्रनाथ महतो , स्वास्थ्य मंत्री श्री इरफ़ान अंसारी, सदस्य श्री रामचंद्र सिंह एवं झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव श्री माणिक लाल हेम्ॿम सहित सभा सचिवालय के अधिकारी /कर्मी उपस्थित रहें।

इस कार्यशाला में मोटिवेशनल स्पीकर अरुण ऋषि स्वर्गीय ने बताया कि रोज़ इस्तेमाल होने वाले विभिन्न प्रकार की वस्तु ,खाद्य पदार्थ एवं पेय पदार्थ का किस प्रकार से सेवन करें अथवा त्याग करे ताकि जीवन निरोग रूप से जिया जा सके।

इस विषय पर अपनी प्रस्तुति दी।

इन्होंने समाज में लोगों के दैनिक दिनचर्या पर विशिष्ट दृष्टिकोण भी रखे।

छोटे छोटे आदतों को सुधारकर कैसे बड़े बड़े बीमारियों को शरीर से दूर रखा जा सकता है इसके उपाय बताया।

इन्होंने अपने बारे जानकारी दी कि वे, ऐसे 72 वर्षीय युवा हैं जो 45 वर्षों में टूथ ब्रश टूथ पेस्ट नहीं किया । चाय काफी नहीं पी ।शेविंग क्रीम साबुन शैंपू नहीं लगाया है।

पान गुटखा सिगरेट शराब को कभी छुआ ना हो।भोजन दिन में एक बार ही करते हो।

और इसी कारण पिछले 45 वर्षों में कभी बीमार भी नहीं पड़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मैं वो अद्भुत व्यक्ति अरुण ऋषि “स्वर्गीय” हूँ जिन्होंने पिछले 27 वर्षों में 27 लाख किलोमीटर की यात्रा कर 2700 से अधिक कार्यशालाएं बेहतर जीवन जीने की कला विषय पर आयोजित किया हूँ ।

इस आयोजन में उन्होंने कहा कि मेरा स्वास्थ्य मंत्र है- एक दवा निराली पन्द्रह सेकंड की ताली।

इस कार्यशाला में माननीय अध्यक्ष श्री रबींद्रनाथ महतो एंव माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री इरफ़ान अंसारी द्वारा उनकी पुस्तक “कैसे बने मेरा भारत महान” का लोकार्पण भी किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal