Home » News Update » राजनीतिक दल सभी बूथों पर बीएलए करें नियुक्त, ईआरओ को सौंपें सूचीः डीईओ सह डीसी।

राजनीतिक दल सभी बूथों पर बीएलए करें नियुक्त, ईआरओ को सौंपें सूचीः डीईओ सह डीसी।

1200 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रों का होगा विखंडन, दी गई विस्तृत जानकारी।

बोकारो: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा की अध्यक्षता में सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गई। मौके पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी गोमिया विधानसभा क्षेत्र सह एसी मो. मुमताज अंसारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र सह डीसीएलआर चास प्रभाष दत्ता, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी बेरमो विधानसभा क्षेत्र सह एसडीओ बेरमो मुकेश मछुआ, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

यह बैठक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव (मंत्रिमण्डल निर्वाचन विभाग), रांची के निर्देश के आलोक में आहूत की गई है। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मतदान केन्द्रों का रैशनलिज़ैशन (विखंडन/पुनर्गठन) करना था, जहां 1200 से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं।

 

राजनीतिक दल बूथ लेवल एजेंट (बी.एल.ए.) करें नियुक्त।

 

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को कहा कि वे अविलंब जिले के सभी मतदान केंद्रों (बूथों) पर बूथ लेवल एजेंट (बी.एल.ए.) की नियुक्ति सुनिश्चित करें। बी.एल.ए. की सक्रिय भागीदारी से – मतदाता सूची का सही सत्यापन, मतदान केन्द्रों पर पारदर्शिता और निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता और सुव्यवस्था सुनिश्चित की जा सकेगी।

 

1200 से अधिक मतदाता वाले केन्द्रों का विखंडन

 

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि जिले के सभी विधानसभा क्षत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ईआरओ) ने विस्तृत समीक्षा कर ऐसे सभी केन्द्रों की पहचान की जिनमें 1200 से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं। ऐसे केन्द्रों को विखंडित कर नये मतदान केन्द्रों की स्थापना की गई है। नये केन्द्र या तो पुराने मतदान भवन परिसर में ही स्थापित किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। अथवा निकटवर्ती उपयुक्त भवनों में स्थानांतरित प्रस्ताव पारित किया गया।

 

उन्होंने जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को राजनीतिक पार्टी प्रतिनिधियों के वाट्सएप ग्रुप में 2003 के मतदाता सूची का लिंक साझा करने एवं बीएलए के लिए आवेदन प्रपत्र डालने को कहा।

 

पारदर्शी एवं सुगम निर्वाचन की तैयारी

 

बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा ने बताया कि रैशनलिज़ैशन (विखंडन/पुनर्गठन) की यह प्रक्रिया केवल मतदाताओं की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखकर की गई है। उद्देश्य है कि किसी भी मतदान केन्द्र पर अत्यधिक भीड़ नहीं हो और सभी मतदाता शांति एवं सुव्यवस्था के साथ मतदान कर सकें।

 

विधानसभा क्षेत्रवार मतदान केन्द्रों का विवरण निम्न हैः-

 

34- गोमिया विधानसभा क्षेत्र

 

– कुल 46 मतदान केन्द्र 1200 से अधिक मतदाता वाले पाए गए।

 

– इनमें से 44 केन्द्रों का विखंडन कर नये मतदान केन्द्र प्रस्ताव पारित किया गया।

 

35- बेरमो विधानसभा क्षेत्र

 

– कुल 53 मतदान केन्द्र 1200 से अधिक मतदाता वाले पाए गए।

 

– इनमें से 28 केन्द्रों का विखंडन कर नये मतदान केन्द्र प्रस्ताव पारित किया गया।

 

 

36- बोकारो विधानसभा क्षेत्र

 

– कुल 118 मतदान केन्द्र 1200 से अधिक मतदाता वाले पाए गए।

 

– इनमें से 11 केन्द्रों का विखंडन कर नये मतदान केन्द्र प्रस्ताव पारित किया गया।

 

 

37- चन्दनकियारी (अजा) विधानसभा क्षेत्र

 

– कुल 47 मतदान केन्द्र 1200 से अधिक मतदाता वाले पाए गए।

 

– इनमें से 15 केन्द्रों का विखंडन कर नये मतदान केन्द्र प्रस्ताव पारित किया गया।

 

विधानसभा क्षेत्रवार मतदान केन्द्रों कि विवरणी निम्न हैः-

 

विधानसभा क्षेत्र – पूर्व में मतदान केन्द्रों की संख्या – नये प्रस्तावित केन्द्रों की संख्या – कुल मतदान केन्द्रों की संख्या

 

– विधानसभा क्षेत्र – 34- गोमिया, पूर्व में मतदान केन्द्रों की संख्या – 341, नये प्रस्तावित केन्द्रों की संख्या – 44, कुल मतदान केन्द्रों की संख्या – 385

 

– विधानसभा क्षेत्र – 35- बेरमो, पूर्व में मतदान केन्द्रों की संख्या – 355, नये प्रस्तावित केन्द्रों की संख्या -28 कुल मतदान केन्द्रों की संख्या – 383

 

– विधानसभा क्षेत्र – 36- बोकारो, पूर्व में मतदान केन्द्रों की संख्या – 588, नये प्रस्तावित केन्द्रों की संख्या – 11, कुल मतदान केन्द्रों की संख्या – 599

 

– विधानसभा क्षेत्र – 37- चन्दनकियारी, पूर्व में मतदान केन्द्रों की संख्या – 297, नये प्रस्तावित केन्द्रों की संख्या- 15, कुल मतदान केन्द्रों की संख्या – 312

 

बैठक में भाजपा के जिला मंत्री संजय त्यागी, कांग्रेस के महासचिव नाजीर अहमद – कार्यालय प्रभारी बनमाली बाउरी, बसपा के जिलाध्यक्ष समीर कुमार दास, आप के विधान चंद्र राय, जेएमएम के जिला प्रवक्ता आकाश टुडू एवं राकेश सिन्हा, आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम चौधरी, आजसू के जिला सचिव बी एन सिंह आदि उपस्थित थे।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal