Home » News Update » ननिहाल आया युवक हुआ लापता

ननिहाल आया युवक हुआ लापता

मानसिक रूप से विक्षिप्त है युवक,l

पुलिस प्रशासन से खोजबीन की गुहार

हंटरगंज (चतरा): मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की गुमशुदगी का मामला प्रकाश में आया है। जहां बिहार से अपने ननिहाल थाना क्षेत्र के नावाडीह पनारी आया युवक चाउमीन खाने गए जजलो बाजार से 24 सितंबर (बुधवार) शाम को लापता हो गया। लापता युवक का कोई सुराग नही मिल रहा है। परिजन काफ़ी खोजबीन कर परेशान हैं ।लापता युवक करण सक्सेना पिता अजीत कुमार बिहार के गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराही गांव निवासी है। वह कई महीनों से अपने ननिहाल(नाना) ब्रह्मदेव यादव के घर रहा था। इस संबध में युवक के नाना ब्रह्मदेव यादव ने हंटरगंज थाना में आवदेन देकर पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई है। श्री यादव ने कहा है कि मेरा नाती प्रतिदिन जजलो बाजार चाउमीन खाने जाता था और शाम को घर लौट आता था ।इसी दौरान विगत 24 सितम्बर (बुधवार) को मेरे घर से शाम करीब 4:30 को चाउमीन खाने के लिए जजलो बाजार निकला था। लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा जिसके बाद हम परिजन युवक को काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। युवक मानसिक रूप से कमजोर है । लगातार खोजबीन के बावजूद भी करण का कोई सुराग नही मिल रहा है।परिजनों ने हंटरगंज थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई है। फिलहाल हंटरगंज पुलिस जांच में जुटी है पुलिस सीडीआर चेक करवा रही है। फिलहाल युवक का कुछ सुराग नहीं मिल पाया है जिससे परिवार वालों का रो रो बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal