Home » News Update » ट्रैफिक नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीपीओ

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीपीओ

दुर्गापूजा को लेकर महागामा में शनिवार की शाम बसुआ चौक पर एसडीओ आलोक वरण केसरी के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया।

Godda: ललमटिया दुर्गापूजा को लेकर महागामा में शनिवार की शाम बसुआ चौक पर एसडीओ आलोक वरण केसरी के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद, सीओ डॉ खगेन महतो, पुलिस निरीक्षक उपेंद्र महतो, थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। जांच के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गयी। बाइक चालकों के हेलमेट चेक किये गये। बिना हेलमेट वाले चालकों को चेतावनी दी गयी। एसडीओ आलोक वरण केसरी ने कहा कि अभियान आम लोगों की सुरक्षा और सड़क पर अनुशासन कायम रखने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय जरूरी कागजात साथ रखें. यातायात नियमों का पालन करें। एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि जांच अभियान आगे भी चलता रहेगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal