बेरमो /बोकारो थर्मल पुलिस अलर्ट मोड में है और दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस निरीक्षक पिंकू कुमार यादव के नेतृत्व में थाना चौक से फ्लैग मार्च शुरू हुआ, जो बोकारो थर्मल कथारा जारंगडीह के विभिन्न चौक पंडालों का निरीक्षण सह मार्च के जरिए आम लोगों के बीच शांति और सौहार्द का संदेश दिया गया।
इस फ्लैग मार्च में सब इंस्पेक्टर भगीरथ महतो, अजीत कुमार, कृष्णा उरांव, एएसआई बैजुन मरांडी, पंकज भारद्वाज, अरविंद कुमार मेहता सहित पुलिस बल और गृह रक्षक के जवान शामिल थे। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए और कोई भी असामाजिक तत्व अगर शहर के शांति और सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिस ने शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य है कि लोग निश्चिंत होकर पूजा का आनंद ले सकें और शांति व्यवस्था बनी रहे। पुलिस ने अपने फ्लैग मार्च के माध्यम से शांति और सौहार्द का संदेश दिया है। पुलिस का मानना है कि दुर्गा पूजा न सिर्फ आस्था का प्रतीक है, बल्कि संस्कृति और एकता का दर्पण भी है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और इस पर्व को गरिमा के साथ मनाएं।
बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,
