गिद्धौर (चतरा) दुर्गा पूजा के समापन पर प्रखंड के विभिन्न गांव में शुक्रवार को भव्य मूर्ति विसर्जन किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और मां दुर्गा की जय के नारे लगाएं।
विसर्जन यात्रा के दौरान भक्तों ने ढोल_ नगाड़ों और जयकारों के के बीच मां दुर्गा को विदाई की इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय ओर भावनाओं से भरा रहा
मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
पूजा शांति समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान हमने बहुत ही भावुक पल देखा जब श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को विदाई दे रहे थे उस वक्त सभी की आंखों में नमी देखा गया।
मा दुर्गा के अंतिम दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई
