Home » News Update » Hazaribagh: “आदि कर्मयोगी अभियान” के तहत चुरचू प्रखंड के जमडीहा में आयोजित ग्रामसभा में भारत सरकार के संयुक्त सचिव हुए सम्मिलित

Hazaribagh: “आदि कर्मयोगी अभियान” के तहत चुरचू प्रखंड के जमडीहा में आयोजित ग्रामसभा में भारत सरकार के संयुक्त सचिव हुए सम्मिलित

Hazaribagh: आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आज चुरचू प्रखंड के ग्राम जमडीहा में ग्रामसभा का आयोजन किया गया, जिसमें भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री ब्रिज नंदन प्रसाद ने भाग लिया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री इश्तियाक अहमद सहित कई जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी चुरचू श्री ललित राम, मुखिया, प्रमुख एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

ग्रामसभा में बीडीओ श्री ललित राम ने बताया कि चुरचू प्रखंड के कुल 06 आदिवासी बहुल गांवों का चयन “आदि कर्मयोगी अभियान” के अंतर्गत किया गया है। चयनित गांवों के लिए प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण पूरा कर लिया गया है तथा जमडीहा गांव में आदि सेवा केंद्र की स्थापना की गई है। साथ ही आदि साथी एवं आदि सहयोगी का चयन भी किया जा चुका है।

ग्रामसभा में बताया गया कि चयनित गांवों के समग्र एवं सतत विकास के लिए विभिन्न विभागों की योजनाओं को समन्वित करते हुए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। इसमें कल्याण विभाग, जलछाजन, प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण), कृषि, मनरेगा, डीएमएफटी मद, लघु एवं कुटीर उद्योग, पेयजल, पशुपालन एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को समाहित किया गया है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने अपनी बातें रखीं तथा गांव के समग्र विकास के लिए सकारात्मक सुझाव दिए।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री इश्तियाक अहमद ने कहा कि “आदि कर्मयोगी अभियान” का उद्देश्य आदिवासी बहुल गांवों को वर्ष 2030 तक समग्र विकास करना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्वयं योजना निर्माण में भागीदारी करें तथा शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लें। उन्होंने अधिकारियों से अभियान की सफलता हेतु समन्वय स्थापित करते हुए पोषण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री ब्रिज नंदन प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामसभा लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। यहां जनता की सहभागिता से तैयार योजनाएं वास्तविक आवश्यकताओं पर आधारित होती हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामसभा में बने प्रस्तावों पर भारत सरकार द्वारा गंभीरता से विचार किया जाएगा और आवश्यक वित्तीय सहयोग देने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार का लक्ष्य “विकसित भारत 2047” की परिकल्पना को साकार करना है, और “आदि कर्मयोगी अभियान” उसी दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और अपने गांव के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

ग्रामसभा के पश्चात जमडीहा में भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री ब्रिज नंदन प्रसाद एवं उप विकास आयुक्त श्री इश्तियाक अहमद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा “आदि सेवा केंद्र” का उद्घाटन किया गया। इस केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके पश्चात संयुक्त सचिव ने सदर प्रखंड के बहोरनपुर का भी दौरा किया, जहां ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal