Home » News Update » प्रजापति कुम्हार महासंघ का हंटरगंज प्रखंड के सेक्टर 5 कमिटी विस्तार के लिए ग्राम डाहा में चुनाव संपन्न

प्रजापति कुम्हार महासंघ का हंटरगंज प्रखंड के सेक्टर 5 कमिटी विस्तार के लिए ग्राम डाहा में चुनाव संपन्न

चतरा: रविवार को प्रजापति कुम्हार महासंघ हंटरगंज प्रखंड के तत्वावधान में सेक्टर 5 की कमिटी विस्तार के उद्देश्य से ग्राम डाहा में एक महत्वपूर्ण बैठक एवं चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई। इस सभा ने समुदाय के संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाया।

 

सभा की अध्यक्षता बासुदेव प्रजापति ने की, जबकि मंच संचालन का दायित्व कौशल प्रजापति ने निभाया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें अध्यक्ष सुरेश प्रजापति , सचिव श्यामलाल प्रजापति, उपाध्यक्ष मिथलेश प्रजापति एवं सिकंदर प्रजापति, मीडिया प्रभारी मनोज प्रजापति, कोषाध्यक्ष मिथुन प्रजापति, सक्रिय सदस्य रामस्वरूप प्रजापति, चंदन प्रजापति, दीपक प्रजापति, नरेश प्रजापति, कमलेश प्रजापति को चयन किया गया।

 

बैठक में जिला अध्यक्ष गौतम प्रजापति, संरक्षक इंद्रू राम एवं नंदकिशोर प्रजापति, साथ ही जिला मीडिया प्रभारी पप्पू कुमार प्रजापति की उपस्थिति रही। गौतम प्रजापति ने अपने संबोधन में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया, जिससे समुदाय में एकता एवं विकास की भावना को बल मिला।

 

इस अवसर पर हंटरगंज प्रखंड के उपाध्यक्ष बासुदेव प्रजापति, सचिव सरोज प्रजापति, मीडिया प्रभारी सुजीत प्रजापति एवं संधीर प्रजापति (अधिवक्ता), अशोक प्रजापति, संदीप उर्फ मुखिया प्रजापति, अनिल प्रजापति (शिक्षक), राजेंद्र प्रजापति, सिकंदर प्रजापति, अर्जुन प्रजापति, अजित प्रजापति, दिलीप प्रजापति, सुरेश प्रजापति, मिथलेश प्रजापति सहित समाज के दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal